कुलपहाड (महोबा)। कस्बे के जनतंत्र इंटर कालेज में चल रहे वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को लेकर छात्र-छात्राओं में अलग ही उत्साह दिखा। शतरंज अंडर-17 फाइनल मुकाबले में आरबीपीएस के अंश स्वर्णकार अपने प्रतिद्वंदी मृगांक राजपूत को पराजित कर विजेता बने। अंडर-13 में सेंट जोसफ एकेडमी के छात्र वेदांत ने प्रतिद्वंदी राघवेंद्र को पराजित किया। वालीबाॅल सीनियर बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला आरबीपीएस की दो टीमों के बीच खेला गया। जिसमें सीनियर टीम विजेता बनी।
वालीबाॅल जूनियर बालिका वर्ग में आरबीपीएस की टीम ने जनतंत्र इंटर कालेज को हराकर जीत दर्ज की। वालीबाल सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल महोबा की टीम ने जनतंत्र इंटर कालेज की टीम को हराया। वालीबॉल जूनियर बालक वर्ग में जनतंत्र इंटर कालेज की टीम ने आरबीपीएस की टीम को शिकस्त दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य जेपी अनुरागी ने बताया कि विजेता टीमों व खिलाड़ियों को सोमवार को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्रबंधक डाॅ. आत्मप्रकाश, डाॅ. आशीष खरे, प्रकाश यादव, देशराज, शाकिर, यादवेंद्र, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
फोटो 04 एमएएचपी 19 परिचय-वालीबॉल में दमखम दिखाते प्रतिभागी। संवाद