फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ठंड में किसान समेत दो की मौत

Sat, 04 Jan 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन - फोटो : कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन
विज्ञापन
महोबा/कबरई/कुलपहाड़। जिले में ठंड और सर्द हवाओं का कहर जारी है। रविवार को ठंड की चपेट में आने से किसान समेत दो और लोगों की मौत हो गई। अब ठंड से मरने वालों की संख्या नौ पहुंच गई है।
विज्ञापन

सुबह से ही पूरा जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। दस मीटर दूर का भी साफ नजर नहीं आया। ऐसे में वाहन चालक लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से गुजरते नजर आए।
तीन दिन से पड़ रही भीषण ठंड से सभी को परेशान कर रखा है। दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवाएं चलने से धूप लोगों को ठंड से राहत नहीं दे सकी। शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी संतराम कुशवाहा (65) खेत पर ही झोपड़ी बनाकर फसल की रखवाली करते थे। देर रात वह ठंड की चपेट में आ गए। हाथ-पैर अकड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बेटे ओमप्रकाश ने बताया कि पिता पर केसीसी का ढाई लाख रुपये कर्ज था। वह 20 बीघा भूमि में खेती करते थे। ठंड लगने से उनकी मौत हुई।
इसी तरह थाना कबरई के परसहा गांव निवासी मिड़िया (60) देर शाम खेत से घर लौटीं। ठंड लगने पर हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी कबरई ले गए। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इलाज दौरान महिला किसान की मौत हो गई। बेटे प्रेमनारायण ने बताया कि मां रोज खेत जाती थीं। ठंड लगने से हालत बिगड़ी और जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें