फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः एक और कोरोना संक्रमित की मौत, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 129

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में शनिवार को 14 और कोरोना पॉजिटिव मिले जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। अब तक जिले में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना संक्रमितों की संख्या 129 पहुंच गई है। कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना ने पूरी तरह पांव पसार लिया हैं। कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रतिदिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से मास्क लगाने व घरों से न निकलने की अपील कर रहे हैं।
शहर के मोहल्ला माथुरनपुरा में एक ही परिवार के दो लोग, मोहल्ला गांधीनगर में एक, कस्बा कुलपहाड़ के राजावार्ड में दो सगी बहनें और कस्बा कुलपहाड़ के बाजारवार्ड में एक युवक व तीन बैंक कर्मी समेत 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बांदा भेजने के बाद परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया। घर और मोहल्लों की गलियों में सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों को घरों से न निकलने के प्रति जागरूक किया। कुलपहाड़ निवासी एक वृद्घ की 16 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। जिसे मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें