फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एनडीपीएस एक्ट का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। तीन दिन पहले लखनऊ की एंटी नार्कोटिक्स टीम ने रायपुर से गांजा भरकर आ रहे ट्रक को पीछा कर पकड़ा था। जिससे खाद की बोरियों के बीच में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.18 करोड़ बताई गई थी। मामले में ट्रक चालक, परिचालक समेत चार लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। फरार चल रहे तीसरे आरोपी मोनू यादव निवासी भंडरा को सोमवार को बिलरही तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)



-

सड़क हादसों में पांच घायल



महोबा। थाना श्रीनगर के समशेरा फुटेरा निवासी अजय (20) सोमवार की सुबह किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरा चौकी के पास एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह सुभाषनगर निवासी राकेश, ज्योरहा निवासी कैलाश, शेखनपुरा निवासी मुन्ना और लवकुशनगर निवासी पप्पू अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


-



पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा
महोबा। युवती से दुष्कर्म व धमकी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान महेंद्र कुमार यादव निवासी बिंवार जनपद हमीरपुर को पकड़ा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म, गाली-गलौज और धमकी के मामले में फरार चल रहा था। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें