फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवक के हाथ काटने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 18 परिचय-पुलिस गिरफ्त में घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अभिषेक। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
महोबा। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के कुल्हाड़ी से दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। घायल युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के समदनगर निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की पर 14 जुलाई की रात हमला हुआ था। वह छतरपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने गया था। तभी घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वार से युवक के दोनों हाथ कटकर लटक गए और सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल के पिता बाबू सिंह ने भाजयुमो के पूर्व मीडिया प्रभारी शिवप्रताप सिंह व उसके साथियों पर आरोप लगाया था। पुलिस ने शिवप्रताप सिंह, रोहित कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को रोहित कुमार और नादिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने अभिषेक श्रीवास को शहर से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। घटना में शामिल एक भाजपा नेता सहित दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें