विकासखंड चरखारी के ग्राम बुडेराखुर्द में ग्राम प्रधान ने शुक्रवार से अनूठी पहल की। अन्ना जानवरों से निजात के लिए ग्रामीणों की सहमति पर सभी ग्रामीणों को एक एक जानवर बांधने के लिए सहमत किया गया। ग्राम पंचायत बुडेराखुर्द में ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने अन्ना जानवरों से किसानों को हो रही दिक्कत पर सबसे
सुझाव मांगे। तय किया गया कि प्रत्येक ग्रामीण एक एक जानवर घरों में बांधकर उनके खानपान की व्यवस्था करेगा। जिस पर सभी ग्रामीण सहमत हो गए। पहले दिन करीब 160 ग्रामीणों ने अपने घरों में अन्ना जानवर बांधे। एसडीएम व तहसीलदार ने इस पहल की सराहना की है।