फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना जानवरों को भूख से बचाने की शुरू हुई पहल

Wed, 11 May 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
आई 80 क्विंटल भूसे की खेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखे भूखे बुंदेलखंड में अन्ना जानवरों के लिए चारा पानी का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। जिससे जानवर मौत का शिकार हो रहे है। बजरंगदल की ओर से शुरू किए गए गौ संरक्षण भूसा संग्रह अभियान के तहत शहर में मंगलवार को कानपुर से 80 क्विंटल भूसे की खेप आई है। अब कार्यकर्ता जगह-जगह भूसे की सानी रखकर अन्ना जानवरों को भूख से बचाएंगे।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बजरंगदल गौ संरक्षण के साथ ही भूसा संग्रहण अभियान चला रहा है। जिले के कार्यकर्ताओं ने कानपुर के पदाधिकारियों को यहां के हालातों से अवगत कराते हुए भूख से जानवरों की मौत होेने की जानकारी और 150 क्विंटल भूसा की मांग की थी। मंगलवार को कानपुर से ट्रक में 80 क्विंटल भूसा शहर आया। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कानपुर प्रांत से आई भूसे की खेप को गौशाला में उतरवाया है।

बजरंगदल के जिला संयोजक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भूख से जानवरों की मौत नहीं होने दी जाएगी। अब कार्यकर्ता भूसे की सानी बनाकर रखेंगे। जिससे आवारा पशुओं का पेट भर सके। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण के लिए बजरंगदल काम कर रहा है। सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम लगाकर इस काम को कराया जाएगा। इस दौरान गौशाला में संजय राणा, धीरेंद्र सेन, बाबूलाल, ज्ञानसिंह, आकाश कुशवाहा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें