फोटो 28 एमएएचपी 15 परिचय-रस्साकसी में दमखम दिखाते प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : यूरिया की बोरी की इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तोल कराते सेवा भारती के जिलाध्यक्ष उमाशंकर शुक्ल।
महोबा। ब्लॉक कबरई के इंग्लिश मीडियम कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल चंद्रपुरा में आयोजित दो दिवसीय जय बजरंगबली वार्षिक मेले का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालिका वर्ग की कुर्सी दौड़ में अंजलि व बालक वर्ग में प्रिंस विजेता बने।
बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पीयूष विश्वकर्मा पहले और अंशु पाल दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शिवानी कुशवाहा पहले स्थान पर रहीं। कंचा दौड़ बालक वर्ग में अंश कुशवाहा प्रथम व मनीष पाल द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मोहिनी प्रजापति पहले और शिवानी कुशवाहा दूसरे स्थान पर रहीं। मटका दौड़ बालिका वर्ग में प्रियंका कुशवाहा ने बाजी मारी जबकि नेहा राजपूत को दूसरा स्थान मिला। स्लो साइकिल रेस में प्रांश अनुरागी पहले व सूर्यांश राजपूत दूसरे स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में प्रिंस कुशवाहा ने बाजी मारी जबकि प्रभात राजपूत दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजली वर्मा पहले और श्वेता राजपूत दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताएं देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। रस्साकसी सीनियर वर्ग में चंद्रपुरा के सत्यम शास्त्री की टीम विजेता जबकि जयहिंद यादव की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रमाकांत मिश्रा, ज्योति तिवारी आदि मौजूद रहे।
फोटो 28 एमएएचपी 15 परिचय-रस्साकसी में दमखम दिखाते प्रतिभागी। संवाद- फोटो : यूरिया की बोरी की इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तोल कराते सेवा भारती के जिलाध्यक्ष उमाशंकर शुक्ल।