फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज युवक पत्नी के साथ अनशन पर बैठा

विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में पत्नी व समर्थकों के साथ अनशन पर बैठा युवक - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। प्रशासनिक कार्रवाई से क्षुब्ध युवक सोमवार को पत्नी व समर्थकों के साथ शहर के आंबेडकर पार्क में अनशन पर बैठ गया। उसने हत्या होने की आशंका जताई। बाद में तहसीलदार के आश्वासन पर अनशन समाप्त हो सका।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी आशीष त्रिपाठी राष्ट्रीय परशुराम सेना युवावाहिनी का प्रदेश प्रभारी है। आशीष के गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी होने के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गिरोहबंद व असामाजिक क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इसके तहत कोतवाली प्रभारी ने अपराध से अर्जित की गई संपत्ति, एक एक्सयूवी व एक कार को जब्त किया था। प्रशासनिक उत्पीड़न से परेशान होकर आशीष ने रविवार की देर शाम अपने फेसबुक एकाउंट में एक वीडियो वायरल किया। इसमें मुआवजे के पैसे से खरीदी गई गाड़ियों को प्रशासन द्वारा जब्त कराने व परिवार के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। वायरल वीडियो में कहा कि सामाजिक कार्य करने पर उसे टॉप टेन अपराधी बना दिया गया। अब उसके एनकाउंटर की साजिश रची जा रही है। आंबेडकर पार्क में पत्नी व समर्थकों के साथ अनशन पर बैठे आशीष ने कहा कि प्रशासन द्वारा उसका मानसिक तरीके से उत्पीड़न कर परेशान किया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कोतवाल व युवक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में तहसीलदार बालकृष्ण सिंह ने अनशन स्थल पहुंच मामले की जांच कराने व जब्त गाड़ियों के विषय में कोर्ट में कागजात पेश करने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें