फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: इंटरमीडिएट के छात्र ने मां की साड़ी से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो- 30- पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे मृतक सनी के परिजन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में इंटरमीडिएट के छात्र का शव शनिवार सुबह कमरे में मां की साड़ी के फंदे से लटका मिला। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। परिजन ने घटना की वजह मालूम होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

राजेपुर निवासी नन्हक्के का पुत्र सनी (18) कमोलिया के एक निजी कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। बाबा रामविलास ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सनी अपने कमरे में पढ़ने के लिए चला गया था। शनिवार सुबह छह बजे तक भी कमरे से बाहर नहीं निकला तो उनकी मां ने आवाज दी। जवाब न मिलने पर वह कमरे में गईं लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो सनी साड़ी के फंदे से लटका दिखा। इस पर उन्होंने शोर मचाया। परिजन के आने पर दरवाजा तोड़ा गया और शव फंदे से उतारा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें