फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क पार कर रही मासूम बालिका को ट्रक ने कुचला, मौत

Sun, 25 May 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले की सीमा से सटे पिपरी तिगैला के पास सड़क पार कर रही मासूम बालिका को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। बालिका की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के पिपरी मिढ़का निवासी गुलाब यादव की पांच वर्षीय बेटी परिजनों के साथ रिश्तेदारी में थाना पनवाड़ी के नकरा गांव में रघुवीर सिंह की बेटी छाया की शादी में शामिल होने गई थी। शुक्रवार की रात सभी लोग बस से घर लौट रहे थे। पिपरी तिगैला के पास बस से सभी लोगों के उतरने के बाद पलक सड़क पार करने लगी। तभी सड़क से गुजर रहा ट्रक मासूम बच्ची को कुचलता हुआ निकल गया। परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ट्रक व उसके चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। इकलौती बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें