फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पिता की हत्या के मामले में बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव में शराब पीने से रोकने पर पिता की रॉड से पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


ग्योड़ी गांव निवासी सुंदरलाल वर्मा (70) खेती-किसानी करता था। उसका बेटा जयहिंद शराब का आदी था। आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था। 17 मई की रात जयहिंद एक बार फिर शराब के नशे में घर पहुंचा और पिता से रुपयों की मांग करने लगा। शराब पीने से रोकने पर जयहिंद ने पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था।

घायल सुंदरलाल की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पड़ोसी राकेश वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जयहिंद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि पड़ोसी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें