फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पारिवारिक विवाद में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के अक्ठौंहा गांव में पारिवारिक विवाद में एक वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दे दी। छह माह पहले बीमारी से बेटे के निधन के बाद बहू ने न्यायालय में भरण-पोषण का परिवाद दायर किया था जिसके बाद से वृद्ध परेशान रहता था।
विज्ञापन

अक्ठौंहा निवासी रामप्रकाश श्रीवास (65) ने सोमवार की रात रस्सी का फंदा लगा लिया। मंगलवार की सुबह जब परिजन जागे तो रामप्रकाश का शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए परिजनों से जानकारी ली। मृतक के मंझले बेटे तेज सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई गयाप्रसाद आश्रम पद्धति विद्यालय में शिक्षक थे। छह माह पहले बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था जिसके बाद भाभी खुशबू ने न्यायालय में भरण-पोषण का वाद दायर किया था। इससे पिता मानसिक रूप से परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें