फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, पीटकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के कस्बा जैतपुर में बृहस्पतिवार की रात वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के बेटे ने परिवार के ही लोगों पर लाठी-डंडे से पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन



कस्बा जैतपुर के मोहल्ला नयापुरा निवासी छिदिया उर्फ छिद्दू रैकवार (75) घर के पास अचेत अवस्था में मिले। बेटे मलखान ने बताया कि उसके पिता कचरा फेंकने गए थे। जमीनी विवाद में परिवार के ही लोगों ने उन पर लाठियों से हमलाकर दिया। गंभीर हालत में वह पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने कार्रवाई के लिए जैतपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार जायसवाल का कहना है कि दोनों पक्ष पारिवारिक हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें