फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सरदार पटेल जयंती पर जिले में निकलेगी आठ किमी पदयात्रा

Sat, 25 Oct 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 06 परिचय-बैठक में जानकारी देते भाजपा के जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीऋ​षि। संवाद
विज्ञापन
महोबा। सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर शनिवार को नगर पालिका सभागार में भाजपा जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें जिला प्रभारी ने कहा कि एक से 25 नवंबर तक जिले की दोनों विधानसभाओं में आठ किमी की पदयात्रा निकाली जाएगी। एक से सात नवंबर तक स्कूलों ओर कॉलेजों में निबंध, भाषण, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

बैठक में जयंती को बेहतर तरीके से मनाए जाने को लेकर यात्राओं का रूट तय करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। जिला प्रभारी ने बताया कि जिले की दोनों विधानसभाओं की यात्रा में पार्टी के 500 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान मार्ग में पड़ने वाले स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन चरित्र से अवगत कराया जाएगा। यात्राओंं के दौरान ग्राम सभा के कार्यकर्ता चिंहित स्थान से मानव श्रंखला के रूप में अपने हाथों में तिरंगा और पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत करेंगे।
उन्होंंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। योग और स्वास्थ्य शिविरों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान होगा। इस दौरान उनके चित्र पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रमाण पत्र वितरण होगा। बैठक में सदर विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व सांसद पुष्पेंंद्र सिंह चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें