फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घर में घुस युवती को खींचने का प्रयास, विरोध पर चले डंडे-कुल्हाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। बेटी के साथ छेड़खानी करने, उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने से परेशान एक परिवार पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने शनिवार की शाम आरोपी युवक के घर जाकर उलाहना दिया था। हमले में पीड़ित पक्ष के तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। उन्हें सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन



कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मोहल्ले का एक युवक पिछले एक साल से 18 वर्षीय बेटी को परेशान करता है। उसे वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था और उसके साथ छेड़खानी भी करने लगा। बेटी ने यह बात जब घर में बताई तो उलाहना युवक के घर दिया। आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे आरोपी युवक दो भाइयों, पिता के साथ लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर उसके घर आ गया और गालीगलौज करते हुए बेटी को जबरन खींचकर ले जाने लगे।



विरोध करने पर आरोपियों ने बेटी के साथ मारपीट करते हुए उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। बेटा वहां आया तो उसे भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें