थाना क्षेत्र के मकरबई गांव में पत्थर लादने जा रहा डंपर पलटने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ बैठा खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक देख मेडिकल झांसी रेफर कर दिया।
किदवई नगर निवासी मुनीर का पुत्र तौफीक (22) डंपर चालक था। शनिवार को वह खलासी शंकर के साथ मकरबई पहाड़ में पत्थर लादने जा रहा था। पहाड़ के डग पर चढ़ते समय चालक अपना संतुलन खो बैठा, जिससे डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तौफीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई, लोगों ने वाहन में फंसे घायल को बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसीके लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।