फोटो 30 एमएएचपी 03 परिचय-अवधेश अहिरवार (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
= मृतक के भाई ने स्वास्थ्यकर्मियों पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/पनवाड़ी। थाना पनवाड़ी के देवगनपुरा में बृहस्पतिवार की रात एक युवक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने इलाज में लापरवाही व गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना से परिजन में आक्रोश दिखा। परिजन ने चिकित्सा अधीक्षक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
देवगनपुरा निवासी अवधेश अहिरवार (22) रेडीमेड कपड़ों की दुकान किए था। रात को वह दुकान बंदकर घर गया। तभी घबराहट के साथ उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन ने हंगामा किया। मृतक के भाई राजेंद्र ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही करते हुए गलत इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगते ही उसकी और हालत बिगड़ गई। इससे उसकी जान चली गई। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, सीएचसी अधीक्षक रामगोपाल शंखवार का कहना है कि युवक को फूड प्वाइजनिंग थी। मौके पर डॉ. राजेश वर्मा ने उसकी स्थिति देखी। इस दौरान शरीर नीला पड़ गया था। उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप बेबुनियाद हैं।