फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकराकर गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। थाना श्रीनगर के डिगरिया गांव में सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकराकर गिरे युवक की मौत हो गई। घटना के समय युवक नशे में बताया जा रहा है। उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

डिगरिया गांव निवासी प्रकाशचंद्र यादव (33) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार की रात वह पैदल घर जा रहा था। तभी रास्ते में पड़े पत्थर में पेड़ टकराने से वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के बड़े भाई रघुवीर ने बताया कि शराब के नशे में घर आते समय सड़क पर गिरने से भाई की मौत हुई है। वहीं, कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी अजय (23) बृहस्पतिवार की रात बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह भटीपुरा निवासी वंदना (24), कमालपुरा निवासी बलवंत, बारीगढ़ निवासी पप्पू और गांधीनगर निवासी देवेंद्र अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें