फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तालाब में नहाने के दौरान युवक पर गोली मारने का आरोप

विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 17 परिचय-हाथ में गोली लगने की जानकारी देता नीरज राजपूत। संवाद
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कस्बा बेलाताल में मंगलवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान युवक पर गोली मारने का आरोप लगा है। हाथ में चोट लगने पर घायल सीएचसी जैतपुर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने इलाज किया। हालांकि, गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के कैथोरा गांव निवासी नीरज राजपूत (21) सुबह बेलासागर तालाब में नहा रहा था। तभी पास में खड़े दूसरे युवक के ऊपर पानी की छींटें पड़ गए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। नीरज का आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी। इससे उसके दाएं हाथ में छर्रे लगे। सूचना मिलते ही बेलाताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी जैतपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, डॉक्टर पवन राजपूत ने बताया कि नीरज के हाथ और पेट में चोट हैं। घायल ने छर्रे लगने की बात बताई है लेकिन चोट गन शॉट से लगी है या किसी अन्य कारण से। यह एक्सरे समेत अन्य जांच व विशेषज्ञ की राय के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घायल के घाव के निशान भी संदिग्ध हैं। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें