फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्र में महिला के हंगामे के बाद सभी श्रमिक भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। शहरों से लौटे डेढ़ दर्जन श्रमिकों के ठहरने की व्यवस्था हाईस्कूल पुन्नियां में बनाए गए क्वारंटीन केंद्रों में है। पुन्नियां गांव से पहुंची एक महिला ने गुरुवार को जमकर उत्पात मचाया और क्वारंटीन किए गए अपने बेटे और भतीजे को केंद्र से ले गई। प्रधान द्वारा सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इससे शेष 20 प्रवासी श्रमिक भी भाग गए। ग्राम प्रधान ने केंद्र में ताला डाल दिया।
विज्ञापन

पुन्नियां हाईस्कूल में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में बुधवार को 22 लोगों को रखा गया था। इनके खानपान की व्यवस्था भी गई थी। एक महिला को सूचना मिली कि उसका बेटा और भतीजा दिल्ली से आने के बाद गांव के ही विद्यालय में क्वारंटीन किए गए हैं। महिला स्कूल पहुंची और अपने बेटे और भतीजे को ले जाने लगी। जिस प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह ने मना किया। तो महिला ने जमकर हंगामा काटा और प्रधान के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हुए दोनों को ले गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे शेष प्रवासी श्रमिक भी एक के बाद एक करके भाग गए। सभी प्रवासी श्रमिकों के जाने के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने क्वारंटीन केंद्र में ताला लगा दिया और महिला के खिलाफ थाना खरेला में तहरीर दे दी है, लेकिन शाम तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें