सोशल मीडिया पर अलखराम की शादी टूटने की खबर वायरल हुई तो दूल्हे ने इसे आरएसएस के लोगों की शरारत बताया। इतना ही नहीं गांव के 13 लोगों से शादी को खतरा भी बताया है।
महोबा के माधवगंज गांव में अनुसूचित जाति के दूल्हे अलखराम की शादी टूटने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अलखराम ने इसे आरएसएस के लोगों की शरारत बताया है। वहीं गांव के 13 लोगों से शादी में खतरा बताकर उनके नाम उपजिलाधिकारी को सौंपे हैं।
विज्ञापन
उधर, बसपा जिलाध्यक्ष ने उससे व परिवार से मुलाकात कर सकुशल शादी होने का भरोसा दिया है। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार ने गांव पहुंचकर अलखराम को हर संभव मदद करने को कहा और 18 जून को शादी में बरात घोड़ी से निकलवाने का आश्वासन दिया।
अलखराम ने बताया कि कुछ शरारतीतत्वों ने सोशल-मीडिया पर उसकी शादी टूटने की खबर वायरल कर दी है। यह सब अफवाह है इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) वालों का हाथ है। अलखराम का कहना है कि बाहर निकलने पर लोग उसे घूरते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शादी टूटने की खबर को लेकर ही बसपा जिलाध्यक्ष मिलने आए थे उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। अलखराम ने बताया कि उसने एसडीएम सुथान अब्दुल्ला को 13 लोगों के नाम बताए हैं, जिससे उसे खतरा है।