फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्रिकेट में अजनर और बेलाताल ने जीते मुकाबले

Tue, 03 Feb 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के घंघौरा गांव में चल रहे बांके बिहारी क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें अजनर क्रिकेट क्लब व बेलाताल क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

पहला मैच कुलवारा क्रिकेट क्लब और अजनर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। कुलवारा क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 62 रन बनाए। जवाब में अजनर क्रिकेट क्लब ने सात ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे टीम सात विकेट से जीती। दूसरा मैच बेलाताल क्रिकेट क्लब व मऊसहानियां क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बेलाताल क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 86 रन बनाए। जवाब में मऊसहानियां क्रिकेट क्लब की टीम 10 ओवर में 71 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे बेलाताल क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 15 रन से जीत लिया। मैचों में अजेंद्र और आशाराम ने अंपायर की भूमिका निभाई जबकि कमेंट्री अंकित व रोहित ने की। स्कोरर की जिम्मेदारी जीतेंद्र ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें