महोबा। एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को मिल रहे नोटिस की सुनवाई में मतदाताओं के सहयोग को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने बैठकों का आयोजन किया। जिला मुख्यालया और कस्बा चरखारी में आयोजित बैठकों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मतदाताओं का सहयोग करने का आहवान किया गया।
एसआईआर के लिए पार्टी के जिला कोऑडिनेटर पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतदाताओं को जागरुक करते हुए उनकी मदद करें। उन्होंने जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया से कहा कि सभी पदाधिकारियों को जिले के अलग-अलग गांवों की जिम्मेदारी दी जाए। ताकि, मतदाताओं का सहयोग किया जा सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एसआईआर की जटिलताओंं में मतदाताओं का साथ दें। उन्होंने मिलजुलकर कार्य करते हुए पार्टी को और मजबूत करने का आहवान किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला प्रवक्ता डॉ. प्रमोद निरंजन, जिला महासचिव वृंदावन कुशवाहा ,जिला महासचिव खेमचंद अहिरवार, जिला महासचिव अरविंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।