महोबा। चयनित कृषि प्राविधिक सहायकों ने नियुक्ति के लिए लेकर सदर विधायक राकेश गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से उनका चयन कृषि प्राविधिक सहायक में हुआ था।
आयोग ने 18 सितंबर 2020 को परिणाम जारी किया था। अभिलेखों का परीक्षण भी लिया गया। था। चार फरवरी 2021 को अनुपूरक सूची जारी की गई, जिसका अभिलेख सत्यापन 25 फरवरी तक कराया गया।
परिणाम जारी होने के आठ माह बाद भी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं की गई, जिससे वह परेशान है। उन्होंने जल्द अंतिम परिणाम जारी करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में आदित्य कुमार, अभिषेक राजपूत, रवि कुमार, सोनू यादव, प्रशांत सिंह, इंद्रेश आदि चयनित अभ्यर्थी शामिल रहे। (संवाद)