फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के लिए भटके किसान, समिति में लटका ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। रबी की फसलों को तैयार करने के लिए यूरिया खाद के लिए दुकानों पर मारामारी मची है। पहले किसान बुवाई के लिए डीएपी के लिए परेशान रहा अब यूरिया के लिए भी वैसी स्थितियां बनती जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को अजनर साधन सहकारी समिति मे समिति मे ताला लटका मिला जिससे किसान निराश होकर लौट गए। आंकिक बृजेन्द्र सिह ने बताया कि शनिवार को देर रात रात तक समिति में यूरिया आने की सम्भावना है।
समिति में कई दिनों यूरिया न होने से किसान मजबूरन निजी दुकानों में लाइन लगाकर यूरिया की खरीददारी के लिए मजबूर हैं। ऊर्वरक विक्रेता रवीन्द्र पटैरिया ने बताया कि एक ट्रक खाद आई थी खतौनी के आधार पर एक किसान को दो बोरी खाद दी जा रही है। जितनी खतौनी हमारे पास है उस हिसाब से पर्याप्त खाद है। किसान जल्द बाजी के चक्कर मे परेशान हो रहा लाइन लगवाकर खाद का वितरण किया जा रहा है। सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता आरपी गुप्ता का कहना है कि जिले खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, पीसीएफ के ठेकेदार जो केन्द्रो तक यूरिया पहुंचाते हैं वह हड़ताल पर हैं इसलिए केन्द्रों पर यूरिया नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

अजनर निवासी मुन्ना ने बताया कि एक दिन पहले जो खतोनी जमा कराई गईं थी उन्हे निजी दुकानों पर वितरण किया गया। सुबह से लाइन में लगे हीं आज की खतौनी जमा करने वालों को नंबर ही नहीं आया है।
विज्ञापन

आरी निवासी किसान बिन्द्रावन ने बताया कि सुबह से ही लाइन में लगे हैं, दो बज चुके हैं लेकिन अभी तक खाद नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें