फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नाबालिग का आधार कार्ड से नहीं होगा उम्र का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण समिति और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की गोष्ठी में नाबालिग की उम्र के सत्यापन में सावधानी बरतने की नसीहत दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित राघव प्रेक्षागार में एसपी ने कहा कि नाबालिग की उम्र का सत्यापन आधार कार्ड से न कर स्कूल रिकॉर्ड, जन्म प्रमाण पत्र या मेडिकल रिपोर्ट से किया जाए। यदि पीड़ित नाबालिग के साथ कोई वयस्क न हो तो बाल कल्याण अधिकारी स्वयं वादी बनकर मुकदमा दर्ज कराएं। बाल विवाह व बाल श्रम रोकने, गुमशुदा बच्चों को सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द करने और आत्महत्या का प्रयास करने वाले नाबालिगों की काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ लाइन करिश्मा गुप्ता, सीएमओ एमएन त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी सौरभ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें