फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की हत्या के विरोध में अधिवक्ता सड़काें पर उतरे

Thu, 12 Mar 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ता नबी अहमद की दरोगा द्वारा गोली मारने से बुधवार को नबी अहमद की मौत हो गई थी। बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिले भर के सभी अधिवक्ता अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता और महामंत्री मुकुट सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताआें ने तहसील और कचहरी परिसर में जमकर नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अधिवक्ताआें की हड़ताल के चलते गुरुवार को पूरे दिन कचहरी में कामकाज ठप रहा। वादकारियों को हड़ताल की जानकारी न होने के कारण दूर दराज से आए वादकारियों को तारीख देकर वापस कर दिया गया। हड़ताल के चलते न्यायालय में किसी तरह का कोई कामकाज नहीं हुआ। अधिवक्ताआें चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती तब तक अधिवक्ता शांत नहीं बैठेेंगे। बैठक में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुखनंदन सिंह यादव, सूरजकांत द्विवेदी, रमेश चंद्र अग्निहोत्री, अजय सिंह सेंगर, मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, मुकीतुर्रहमान, राजकुमार द्विवेदी, कन्हैयालाल राजपूत, शिवचरन सिंह, उदित राजपूत, रामशरण सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, मुकुंदी यादव, पूजा ठाकुर, जागेश्वर यादव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार, बार कौंसिल के आह्वान पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सक्सेना के नेतृत्व में अधिवक्ताआें ने तहसील के सामने नौगांव-कुलपहाड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक जाम के बाद उप जिलाधिकारी मोहम्मद रिजवान को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजने के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने सड़क छोड़ा। इस मौके पर श्याम किशोर, केदारनाथ सक्सेना, संदीप खरे, रवींद्र उपाध्याय, कुलदीप, लक्ष्मन सिंह, हिमांशु मणि सोनी, देवी प्रसाद राजपूत सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें