फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से व्यापारियों को मिलेगा लाभ-एडिशनल कमिश्नर

Wed, 30 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
व्यापारियों को जानकारी देते एडिशनल कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी जोन के एडिशनल कमिश्नर मेवालाल गुप्ता ने कहा कि जीएसटी एकीकृत कर प्रणाली है। जिससे व्यापारियों को लाभ होगा और जरूरत वाली चीजें भी सस्ती हो सकेगी। जीएसटी से व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने पत्थर व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द बैठक बुलाने के
विज्ञापन


निर्देश ज्वाइंट कमिश्नर ओपी चौबे को दिए।एडिशनल कमिश्नर बुधवार को चरखारी बाईपास स्थित वाणिज्यकर कार्यालय में व्यापारियों, अधिवक्ताओं और कर निर्धारण अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले के व्यापारी जीएसटी को लेकर परेशान न हों। उनका शोषण नहीं होगा बल्कि

जीएसटी की एकीकृत प्रणाली से उन्हें लाभ होगा।उधर, क्रेशर यूनियन अध्यक्ष राघवेेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष छोटे भइया, महामंत्री वसीम अहमद ने संयुक्त रूप से एडिशनल कमिश्नर को कर विसंगतियां दूर करने और पांच क्रेशर प्लांटों पर मनमाने तरीके से लगाए गए जुर्माना पेनाल्टी आदेश निरस्त करने की
विज्ञापन


मांग की। जिस पर एडिशनल कमिश्नर ने पृथक बैठक बुलाने के निर्देश बांदा के ज्वाइंट कमिश्नर को दिए। इस मौके पर कल्याण सिंह, डिप्टी कमिश्नर आरपी त्रिपाठी, असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद कुमार पांडेय, सूरज गुप्ता, विष्णु नारायण, जगदीश कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।

डिप्टी कमिश्नर को दी भावभीनी विदाई
बैठक के पूर्व महोबा के डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के बुधवार को सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों, व्यापारियों व अधिवक्ताओं ने भावभीनी विदाई दी। एडीशनल कमिश्नर मेवालाल गुप्ता ने राजेंद्र प्रसाद को स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें