महोबा। जिलाधिकारी ने होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक की। उन्हें खाद्य पदार्थों में शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं खाद्य ्िवभाग की टीम को मिलावट करने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा।
डीएम मनोज कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में होटलों, रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों से कहा कि खाद्य पदार्थ को तलने में प्रयुक्त होने वाले खाद्य तेल को बार-बार उपयोग में न लाए। खराब व बासी भोजन का विक्रय कतई न करें। पॉलिथीन का इस्तेमाल करते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की जांच की जाए। जिससे लोगों को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध हो सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी आरएस वर्मा, जुबैर बेग, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।