फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एडीओ पंचायत का मार्च माह का वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की फीडिंग ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर समय से अपलोड न करने पर दो एडीओ पंचायत का मार्च महीने का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की संस्तुति की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि दो अक्तूबर से 31 जनवरी के मध्य ग्राम पंचायत विकास योजना की फीडिंग ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर करनी थी, जिसमें फीडिंग का कार्य समय से पूरा नहीं किया गया। सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह ने बैठक व ग्रुप पर संदेश के माध्यम से कई बार फीडिंग कराने के लिए सचेत किया, लेकिन ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कार्ययोजना की शत-प्रतिशत फीडिंग नहीं हो सकी।
कार्य में लापरवाही पर एडीओ पंचायत विकास खंड पनवाड़ी दयाराम निर्मल व एडीओ पंचायत विकास खंड चरखारी सत्येंद्र भूषण को स्पष्टीकरण देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। साथ ही कार्य समय से पूरा न होने पर मार्च माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें