महोबा। पंचायत चुनाव को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुुमार व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को जैतपुर ब्लॉक में पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को पहले से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कुलपहाड़ व नेहरू इंटर कालेज पनवाड़ी के निरीक्षण के दौरान अफसरों ने व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस आदि मौजूद रहे।