फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील बूथों का एसपी व अपर एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंचायत चुनाव व होली के त्योहार को लेकर एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव व एएसपी आरके गौतम ने गुरुवार को अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान अफसरों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चुुनावी गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसपी ने कबरई ब्लाक के छानीकला व एएसपी ने पनवाड़ी ब्लाक के हैवतपुरा के अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में चुनाव के दौरान गांव में मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।
इस पर अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। अराजकतत्वों को चिन्ह्ति कर कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीण गांव में होने वाली आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही होली का पर्व शांति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इससे पहले एसपी ने कबरई थाने का निरीक्षण कर अपराध रजिस्टर की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें