फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब पर लगाए पूर्ण पाबंदी, कानून व्यवस्था रखें दुरूस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को खन्ना थाने का निरीक्षण किया। विकासखंड कबरई के गांव सिरसीकलां में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। थाने के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने शस्त्र लाइसेंस व अन्य दस्तावेज चेक किए। थानाध्यक्ष शिव आसरे को निर्देश दिया कि पंचायत चुनाव से पहले लोगों के शस्त्र लाइसेंस जमा कराएं। उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माण व बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगाएं।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने विकासखंड कबरई के गांव सिरसीकलां के जूनियर हाई स्कूल में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी भी बरकरार है, इसलिए सभी लोग मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जो लोग बाहर से गांव में होली के त्योहार पर आ रहे हैं, उनकी कोरोना जांच अवश्य कराएं।
चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 104 हैंडपंप में से 12 हैंडपंप खराब हैं। इस पर डीएम ने पंचायत सचिव ओम तिवारी को निर्देश दिए कि हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत करायी जाए। लोगों ने ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की, जिस पर उन्होंने लेखपाल अजय कुमार व थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर ग्रामसभा की जमीन से अवैध कब्जों को हटवाएं। पंचायत सचिव को यह भी निर्देश दिए कि 26 मार्च को सिरसीकलां गांव में कैंप लगवाकर पेंशन आदि योजनाओं से लाभान्वित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें