फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूपा में बनेगी आर्गेनिक मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को डीएम ने आर्गेनिक महोबा फार्मिंग (ओएमएफ) एप लांच किया। यह एप एनआईसी केंद्र द्वारा विकसित किया गया है, जो प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। किसान इसे डाउनलोड कर इसकी खेती के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। आर्गेनिक खेती के उत्पादों को जिले में ही बाजार उपलब्ध होगा। इसके लिए सूपा में आर्गेनिक मंडी बनाए जाने की योजना है, जहां पर किसान अपने उत्पाद बेंच सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिले में आर्गेनिक खेती को लेकर तीन करोड़ की योजना को हरी झंडी मिल चुकी है। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र बेताताल में इसका मॉडल विकसित किया गया है। वहीं खेती की उपज की खरीददारी व बिक्री के लिए सूपा में इसकी मंडी बनाई जाएगी। आर्गेनिक महोबा फार्मिंग एप के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बिना जैविक उत्पादों को कृषि की प्रणाली के तहत उगाने की जानकारी मिल सकेगी। इसको लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह इस एप को ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें