खन्ना (महोबा)। होली का त्योहार नजदीक होने से मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वाले सक्रिय हो गए है। इसके चलते खाद्य विभाग अलर्ट हो गया है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने खन्ना में किराना व मिठाई की दुकानों में छापा मारा।
अधिकारियों के पहुंचते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। टीम ने किराना दुकानों व चाट ,कोल्डड्रिंक के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जतिन ने बताया कि किराना, मिठाई, फल व चाट की दुकानों में छापा मारकर नमूने लिए गए हैं। इस दौरान थाने के एसआई राजेश कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।