फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत में संचालित किए जाएं जनसेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार की शाम चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर दिनेश सिंह ने डीएम सत्येंद्र कुमार की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के हर ग्राम पंचायत भवन में जनसेवा केंद्र संचालित किया जाए।
विज्ञापन

पंचायत भवनों में प्रधान, सचिव, लेखपाल, एएनएम, आशा, कृषि वैज्ञानिक, रोजगार सेवक, किसान सहायक व जनसेवा केंद्र संचालक आदि कर्मचारी रोस्टर के मुताबिक बैठकर लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराएं।
बैठक में पंचायत सचिवों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों की ओर से दिए जा रहे शादी अनुदान के बारे में अवगत कराया गया।
कमिश्नर ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाकर लक्ष्य पूर्ण करें। जनसेवा केंद्रों पर गोल्डन कार्ड अब नि:शुल्क बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा झटपट पोर्टल शुरू किया गया है। इस पर नया विद्युत कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवों को यह भी निर्देश दिए कि वे अपने ग्रामों के प्रत्येक घर का भ्रमण कर रजिस्टर बनाएंगे तथा अपने गांव का नक्शा बनाकर पंचायत सचिवालय में लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें