फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक पूर्ण करें सभी निर्माणाधीन कार्य : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर दिनेश सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 31 मार्च तक सभी निर्माणाधीन कार्य पूरा कराया जाए, जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनको विभागों को हस्तांतरित किया जाए। बैठक में बताया गया कि जिले में 50 लाख रुपये की लागत से ज्यादा के 46 विकास कार्य हो रहे हैं। इनमें से ज्यादातर पूर्ण होेने के कगार पर हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि खेत तालाब और मेड़बंदी योजना का क्रियान्वयन अच्छी तरह से किया जाए, ताकि बरसात में तालाब भर सकें। अर्जुन सहायक परियोजना लगभग पूर्ण हो चुकी है, इस वर्ष से किसान लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि पंचायत भवन को मिनी सचिवालय के रूप में विकसित किया जाए। कर्मचारियों के बैठने का रोस्टर मोबाइल नंबर सहित बोर्ड पर पेंट कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत सचिवालय में सभी स्थानीय कर्मचारी रोस्टर के मुताबिक समय से बैठें और कार्य करें। अचानक चेकिंग में अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश कुमार पांडेय, एडीएम आरएस वर्मा, डीडीओ आरएस गौतम, सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा, एसडीएम कुलपहाड़, एसडीएम सदर सौरभ पांडेय, एसडीएम चरखारी राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें