फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभूमि महाविद्यालय में हुआ वार्षिक क्रीड़ा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बुधवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया। खो-खो खेल से प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। योग प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में नरेंद्र कुमार और छात्रा वर्ग में कोमल चौरसिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वार्षिक क्रीड़ा समारोह का सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल आपसी मेल मिलाप को बढ़ाता है। जाति, धर्म और सभी तरह की बाधाओं को तोड़कर श्रेष्ठ खिलाड़ी हर जगह सम्मान पाता है। इसके बाद क्रिकेट लीग, बैडमिंटन और योग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मार्च पास्ट सलामी व पिछले वर्ष के चैंपियन छात्र-छात्रा द्वारा मशाल दौड़ का आयोजन किया गया।
योग प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में नरेंद्र कुमार प्रथम, गजेंद्र साहू द्वितीय व पुष्पेंद्र नामदेव तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में कोमल चौरसिया ने पहला, आशु सिंह ने दूसरा व कल्पना यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. संतोष कुमार पांडेय, डॉ. मधुबाला सरोजिनी, डॉ. एलसी अनुरागी, शैलेश तिवारी, डॉ. केसी वर्मा, डॉ. एसएस राजपूत, हेमलता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें