फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में गोबर का ढेर देख डीपीआरओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने मंगलवार को ग्राम पंचायत सालट में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल समस्या दूर करने के लिए टैंकर चलाने, आयुष्मान कार्ड बनवाने, सामुदायिक शौचालय को शुरू करने तथा गोशाला में लाइट लगाने के निर्देश दिए। गोशाला में गोबर का ढेर मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। तीन दिन में आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए टैंकर चलाने, पंचायत भवन मरम्मत का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराकर कार्यालय संचालित करने के लिए सचिव नरेश यादव को निर्देश दिए।
सफाई कर्मी लखन लाल को संचारी अभियान में साफ सफाई और ब्लीचिंग के छिड़काव के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी, निवर्तमान ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें