फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली के त्योहार को लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार और एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को बल्लांय गांव के संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने का भरोसा दिया। इस दौरान अराजकतत्वों को चिन्ह्ति कर सीओ चरखारी व थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने खरेला थाने पहुंचकर अपराध रजिस्टर व त्योहार रजिस्टर चेक किया। इसके बाद बल्लांय गांव जाकर संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। ग्रामीणों ने बताया कि पहले के चुनाव में गांव में मारपीट हुई थी, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।
इस पर एसपी ने कहा कि चुुनाव में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे और पुलिस बल तैनात रहेेगा। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही कहा कि जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। डीएम ने ग्रामीणों से होली का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें