फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख की लागत से लगेगा 100 फिट ऊंचा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला पंचायत कार्यालय के पास मैदान में 100 फिट ऊंचा तिरंगा लगना तय हो गया है। जिला प्रशासन ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। साथ ही जिला पंचायत निधि से तिरंगा लगाने के लिए आठ लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी है। झंडा लगाने का काम दिल्ली की एक कंपनी का दिया गया है। मार्च के अंत तक जिला पंचायत कार्यालय से सटे मैदान में तिरंगा लहराता नजर आएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने कानपुर, लखनऊ व वाराणसी की तर्ज पर महोबा में 100 फिट ऊंचा तिरंगा लहराने संबंधी समाचार प्रकाशित किया था। जिला पंचायत के प्रशासक की कमान संभालने के बाद डीएम सत्येंद्र कुमार ने शहर में 100 फिट ऊंचा तिरंगा लगाने को लेकर प्रस्ताव तैयार कराया। बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी लक्ष्मी कांत त्रिपाठी ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय के बगल में स्थित खाली पड़े मैदान में तिरंगा लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। झंडा लगाने का काम दिल्ली की एक कंपनी को सौंपा गया है। मार्च के अंत तक तिरंगा लगाने का पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें