फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना निदेशालय की टीम ने मॉडर्न विद्यालय की परखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। राज्य परियोजना निदेशालय लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम ने विकासखंड कबरई के माडर्न प्राइमरी स्कूल कुल्लाई पहाड़िया का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में नए बच्चों का पंजीकरण कराए जाने पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में अभी और सुुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशालय में तैनात समग्र शिक्षा सलाहकार रंजीत सिंह व फैजान अली ने माडर्न प्राइमरी स्कूल के निरीक्षण में विद्यालय के अभिलेखों को बारीकी से परखा। उन्होंने विद्यालय परिसर, मध्यान्ह भोजन की रसोई, उपस्थिति पंजिका व बच्चों की शैक्षिक गुुणवत्ता का आंकलन किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी क्षमा पांडेय के अलावा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें