फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को जल्द शुरू कराने के डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड कबरई के किड़ारी गांव में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का गुरुवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में सुविधाओं व दवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराते हुए प्रसव का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक सेंटर पर प्रशिक्षित एएनएम की नियुक्ति की जाए।
इसके बाद डीएम ने गांव में अब तक बने आयुष्मान कार्डों की जानकारी ली, जिसमें पता चला कि अभी तक मात्र 301 कार्ड ही बनाए गए हैं। जबकि पूरी ग्राम पंचायत में 545 कार्ड बनाया जाना हैं। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि गांव में शिविर लगवाकर सभी पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें