फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवासों में अनियमितता मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह के साथ इमिलिया गांव में जैविक कलस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गोशाला में भूसा घर न होने, पीएम आवास में धांधली व कोटेदार द्वारा अनियमितता किए जाने समेत कई शिकायतें डीएम से की। जिस पर डीएम ने प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया और अनियमितता मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी मिथलेश कुमार को निलंबित करने के सीडीओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जैविक कलस्टर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी भूमि का मृदा परीक्षण कराएं और जैविक खेती से जुड़े। इसके बाद डीएम ने किसान पहलवान सिंह द्वारा बनाई गई वर्मी कंपोस्ट को देखा।
कस्बा श्रीनगर में स्थापित फॉर्म मशीनरी बैंक के निरीक्षण में डीएम ने कहा कि फॉर्म बैंक का उद्देश्य हर किसान को कृषि यंत्र कम दर पर आसानी से उपलब्ध कराना है। इसके लिए फार्म बैंक से ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ा जाए, जिससे वह लाभ उठा सके। कैमाहा गांव में किसानों को राष्ट्रीय सतत कृषि योजना के अंतर्गत भैंस व बकरी पालन पर मिलने वाले अनुदान की डीएम ने जानकारी दी। कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास कम से कम तीन बीघा भूमि व कृषि विभाग में पंजीयन होना अनिवार्य है। इस योजना के तहत प्रति भैस 20 हजार और प्रति बकरी 2,500 रुपये का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें