महोबा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर गठित टीमें पेट्रोल पंपों की जांच कर रही है। जांच के दौरान दो पेट्रोल पंपों पर अनियमितता मिलने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवी प्रसाद विश्वकर्मा, विधिक माप विज्ञान निरीक्षक चरन सिंह ने शहर के तीन पेट्रोल पंपों की जांच की। इस दौरान श्रीकृष्ण एंड संस पेट्रोल पंप में विस्फोटक प्रमाणपत्र नहीं मिला। साथ ही पेट्रोल पंप पर इंटरलॉकिंग, मशीनों के ऊपर शेड व सफाई नहीं पाई गई। इसी तरह जवाहरलाल एंड ब्रदर्स पेट्रोल पंप में शौचालय की व्यवस्था न होने, पेट्रोल पंप पर शेड न पाए समेत कई अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।