फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बेबा महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बेवा महिला से युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर शुक्रवार को पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंच पूरी घटना बताई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पति की मौत के बाद से अपने बेटे के साथ रहती है। आरोप है कि सात दिसंबर 2020 की रात एक युवक घर में घुस गया और उससे दुष्कर्म किया। उसने व आठ वर्षीय बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला। महिला ने डर व लोकलाज के भय से खामोश हो गई। दो दिन पहले गर्भवती होने की जानकारी पर उसने शहर कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अखिलेश अहिरवार के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें