फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। चरखारी-मुस्करा मार्ग में कस्बा खरेला के समीप तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक साली की शादी के कार्ड बांटने जा रहा रहा था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मौके से भागे चालक को पिकअप समेत बसौठ गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के थाना मुस्करा के गांव तगारी निवासी बच्चीलाल का पुत्र लल्लू अनुरागी (38) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी ससुराल चरखारी ब्लाक के बमरारा गांव में है। 26 अप्रैल को लल्लू की छोटी साली संगीता की शादी तय है। कार्ड बांटने के लिए लल्लू अनुरागी शुक्रवार की दोपहर बाइक से कस्बा चरखारी आ रहा था, तभी खरेला के समीप सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।
घटना से पत्नी मंजू व तीन बच्चे संदीप (17), पंकज (12) और संस्कृति (9) का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, शादी की चल रही तैयारियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने बताया कि साला आशादीन अनुरागी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। पिता की पहले की मौत हो चुकी है। इससे संगीता की शादी के कार्ड बांटने की जिम्मेदारी बहनोई लल्लू के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें