फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डहर्रा पहाड़ पर शुक्रवार की शाम डंपर से गिरकर चालक पहिये के नीचे आकर दब गया। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जुझार गांव निवासी नीलू उर्फ हल्के प्रजापति (30) कबरई थाना क्षेत्र के डहर्रा स्थित आकाश ग्रेनाइट में डंपर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की शाम वह डंपर लेकर डहर्रा पहाड़ पर पत्थर लोड करने गया था। तभी डंपर पीछे करते समय खिड़की खुलने से वह गिर गया और डंपर के पहिए के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद श्रमिकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
भाई मुन्नीलाल और राजकुमार ने बताया कि नीलू उर्फ हल्के प्रजापति आकाश ग्रेनाइट में काफी समय से डंपर चलाता था। देर रात सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे तो मृत मिला। घटना के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है। उधर, कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि डंपर चालक अकेला था। खिड़की खोलकर डंपर को पीछे करते समय गिरने से पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी दबकर मौत होने की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें