महोबा। अलग-अलग स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाओं दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न होने से बाइक सवारों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
कोतवाली चरखारी के रूपनगर गांव निवासी बृजेश (22) गुरुवार शाम किसी काम से बाइक से महोबा जा रहा था। रास्ते में अन्ना जानवर आने से बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। इसी तरह भटीपुरा के घनश्याम (55), मिरतला के लत्थू (75), कुर्रा, हमीरपुर निवासी शकीला (45), रूपनगर निवासी हरी (18), गौरीहार निवासी प्रदीप (28), समदनगर की रूपा (26) व मकरबई की श्रीपाल (60) अन्य मार्ग हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।